छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के भांजे के खिलाफ FIR दर्ज, ये गंभीर आरोप लगे

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम रमन सिंह के भांजे विक्रांत सिंह के खिलाफ खैरागढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. दरअसल बीती 23 दिसंबर को छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव की मतगणना के दौरान विक्रांत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने और उनके समर्थकों ने मतगणना केंद्र पर तोड़फोड़ की और हंगामा किया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
इसके चलते मतगणना केंद्र पर काफी देर हंगामे की स्थिति रही. विक्रांत सिंह और उनके समर्थकों ने धरना भी दिया. अब विक्रांत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. राजनांदगांव की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम ने बताया कि मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के चलते विक्रांत सिंह और उनके 9 साथियों के खिलाफ धारा 495/21 और 494/21 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.