कब शुरू होगी धान खरीदी, किसानों की निगाहें सरकार पर टिकी, रमन सिंह ने विशेष सत्र पर भी कसा तंज

रायपुर, पूर्व सीएम रमन सिंह ने धान खरीदी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। रमन के मुताबिक छत्तीसगढ़ के किसान सरकार की ओर टकटकी लगाकर देख रहे हैं, कि आखिर राज्य में धान खरीदी कब शुरू होगी।
रमन ने बताया कि 1 नवंबर से पूरे देश में धान खरीदी की शुरुआत हो जाएगी। विशेष सत्र को लेकर भी उन्होंने निशाना साधा है। कहा कि अगर विधानसभा का विशेष सत्र इस वजह से बुलाया जाता है कि धान खरीदी 1 नवंबर से की जाएगी।20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी होगी तो इसका कोई औचित्य होता। केंद्रीय कृषि कानून का केवल विरोध कर रहे हैं।



