अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने COVID-19 के चलते रद्द किया रायपुर में होने वाला रिसेप्शन

नई दिल्ली: अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) इन दिनों अपने नई शादीशुदा लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. कपल के फंक्शन के फोटो और वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहे हैं. वहीं अब ताजा खबरों के माने तो दोनों ने अपना रिसेप्शन कैंसिल कर दिया है. जी हां, अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने COVID-19 प्रोटोकॉल के चलते रायपुर में होने वाले रिसेप्शन को कैंसिल किया है. बता दें कि कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार ने गाइडलाइंस बदल दी हैं. 

रद्द किया रिसेप्शन 
अंकिता के पति विक्की जैन रायपुर के रहने वाले हैं. जिस वजह से वे अपना फंक्शन वहां रखना चाहते थे, लेकिन बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से उन्होंने इस रिसेप्शन को कैंसिल कर दिया है. आपको बता दें कि हाल ही में अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर लग रहा है कि दोनों क्वालिटी टाइम बिताने कहीं बाहर गए हैं दोनों का ये रोमांटिक वीडियो उनके फैंस को खास पसंद आ रहा है

अंकिता इस प्रोजेक्ट में हैं बिजी 
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने 14 दिसंबर को शादी के सात फेरे लिए थे. जिसके बाद से वे किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में बनी हुई हैं. काम की बात करें तो अंकिता इन दिनों पवित्र रिश्ता 2 में नजर आ रही हैं. हालांकि इस सीरियल के पहले सीजन को भी दर्शकों द्वारा बेहद प्यार मिला था. 
 

Related Articles

Back to top button