Vicky Kaushal Katrina Kaif Wedding: विक्की- कटरीना के वेडिंग वेन्यू से सामने आई फोटोज, मेहमान आए नजर फोर्ट के अंदर घूमते

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। ऐसे में शादी को लेकर कई तरह के इंतजाम किए गए। इसी क्रम में शादी को पूरी तरह से सीक्रेट रखने के लिए इस कपल ने कई प्रतिबंध और एहतियात भी बरते हैं। हालांकि, सोशल मीडिया पर किसी ना किसी तरह शादी से जुड़ी कोई ना कोई जानकारी सामने आ ही रही है। इसी बीच अब विक्की और कटरीना की शादी के वेन्यू की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आ चुकी हैं।
सामने आई इन तस्वीरों में विक्की और कटरीना की शादी में पहुंचे मेहमान सिक्स सेंस फोर्ट के गलियारों में टहलते नजर आए। इन तस्वीरों में विवाह स्थल पर मौजूद मेहमानों की कुछ झलकियां और शादी की पोशाक भी देखने को मिल रही हैं। विक्की और कटरीना बीते कुछ दिनों से राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित सिक्स सेंस फूड बरवाड़ा में अपने शादी के फंक्शन इंजॉय कर रहे हैं। इसी बीच वेडिंग वेन्यू से आई यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
सामने आई इन तस्वीरों में से एक में खिड़की पर एक लहंगा लटका नजर आ रहा है। वहीं, शेरवानी पहने कोई लहंगे के बगल में खड़ा दिखाई दे रहा है। इसके अलावा एक अन्य फोटो में विक्की कौशल के पिता श्याम कौशल विवाह स्थल पर नजर आ रहे हैं।
कपल ने अपनी शादी में सीमित मेहमानों को ही निमंत्रण दिया है। इसके तहत फाइनल हुई लिस्ट के मुताबिक शादी में कथित तौर पर सिर्फ 120 लोग ही शामिल हो रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री की बात करें तो यहां से कबीर खान, पत्नी मिनी माथुर और बच्चे, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, गुरदास मान समेत विभिन्न कलाकार शादी में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं।
इसके अलावा मीका सिंह ने भी इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें भी शादी के लिए निमंत्रण दिया गया था। लेकिन काम की वजह से वह शादी में शामिल नहीं हो सके। दूसरी ओर सलमान खान बहन अर्पिता खान और अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने भी इस बात की पुष्टि की कि उन्हें शादी में आमंत्रित नहीं किया गया है



