सरकार बनने के बाद जनहित में लिए जा रहे फैसले-विनोद संसदीय सचिव ने धनसुली में किया पानी टंकी व पाइपलाइन विस्तारीकरण कार्य का भूमिपूजन


महासमुंद। भूपेश सरकार की प्राथमिकता आमजनों को सुविधाएं सुलभ कराना है। छत्तीसगढ़ के संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री बघेल आमजनों को हरसंभव मदद एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही उनकी समस्याओं का तत्परता से निदान कर रहे हैं। साथ ही सरकार बनने के बाद से जनहित में लगातार फैसले लिए जा रहे हैं। उक्त बातें संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत धनसुली में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइप लाइन विस्तारी कार्य के भूमिपूजन समारोह में कही।
आज मंगलवार को ग्राम पंचायत धनसुली में जल जीवन मिशन के तहत पानी टंकी निर्माण व पाइप लाइन विस्तारी कार्य के भूमिपूजन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद पंचायत अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में जनपद सदस्य प्रतिनिधि तुलाराम साहू, घनश्याम जांगड़े, सरपंच श्रीमती केशरी चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ढेलू निषाद, अन्नू चंद्राकर, लता कैलाश चंद्राकर मौजूद थे।
पूजा अर्चना पश्चात संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने पानी टंकी निर्माण व पाइप लाइन विस्तारी कार्य का भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री चंद्राकर ने कहा कि इस गांव की बहुप्रतिक्षित मांग अब पूरा होने जा रही है। यहाँ पानी टंकी निर्माण के साथ ही पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहाँ पेयजल की समस्या से मुक्ति मिलेगी और हर घर मे साफ पानी पहुंचेगा। संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल की दूरदर्शी सोच की वजह से क्षेत्र की तस्वीर बदल रही है। हर क्षेत्र में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कहा कि प्रदेश के किसानों का धान सबसे ज्यादा प्रति क्विंटल 25 सौ रुपए में खरीदा जा रहा है। किसानों को धान की कीमत अगले साल इससे भी ज्यादा मिलेगी। विधानसभा चुनाव आते-आते किसानों को धान की कीमत 28 सौ रुपए तक मिलेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चोवा राम चंद्राकर, निर्मल शर्मा, हितेश चौहान, देवेन्द्र चंद्राकर, पंच नारायन साहू, दिनेश दुबे, गौरव चंद्राकर, मंशाराम पटेल, रामलाल ध्रुव, प्रभुलाल साहू, रूपु साहू, अशोक निषाद, बिना निषाद, मोहन धीवर सहित ग्रामीणजन मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button