राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी जोरों पर


जगदलपुर :- 20 वी राज्य स्तरीय जूनियर एवं सीनियर जूडो प्रतियोगिता बालक / बालिका एवं महिला / पुरुष का आयोजन जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर एवं बस्तर जिला अलोम्पिक संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के सयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 28 से 30 दिसम्बर 2021 तक कर रही है जिसकी तैयारी युद्ध स्तर पर जिला जूडो संघ द्वारा की जा रही है प्रतियोगिता का आयोजन टाऊन हाल जगदलपुर पर होगी खिलाड़ियों की रुकने के लिये पंजाब भवन व टाऊन हॉल में बालको के लिये की गई है व विद्या ज्योति स्कूल पर बालिकाओं की रुकने की व्यवस्था की गई है साथ ही प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के लिये भोजन की व्यवस्था की जायेगी उक्त प्रतियोगिता में राज्य के 22 जिले की टीम भाग लेंगी 22 जिलो से 250 खिलाड़ी एवं 30 अधिकारी भाग लेंगे प्रतियोगिता कोविड के माप दण्ड के अनुसार खिलाड़ियों की समस्त सुविधा जिला जूडो संघ द्वारा की जा रही है



