क्यों नहीं आ रहा मुकेश अंबानी की Jio को रास Vodafone Idea का ये कदम देखें! ये है पूरा माजरा

Prepaid Plan Tariff बढ़ने के बाद Vodafone Idea (VI) ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है जिस वजह से Reliance Jio को हो रही परेशानी। देखें ऐसा क्या हुआ जो छिड़ी जंग और ट्राई तक पहुंचा मामला।
नवंबर में Airtel और Vodafone Idea (Vi) ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों को बढ़ाया है और 1 दिसंबर से Reliance Jio के प्लान्स महंगे हुए हैं। Tariff बढ़ने के बाद वोडाफोन-आइडिया अब एक मात्र ऐसी टेलीकॉम कंपनी है जो 179 रुपये वाले प्लान से कम में आने वाले अपने Vi Prepaid Plans के साथ एसएमएस की सुविधा ऑफर नहीं कर रही है। कंपनी के इस कदम से उन यूजर्स को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जो कंपनी का 179 रुपये वाले प्लान से कम कीमत वाला प्लान चुनते हैं।
Vodafone Idea का ये कदम यूजर्स को अपने नेटवर्क पर रोके रखने के लिए हो सकता है क्योंकि कंपनी सब्सक्राइबर्स मार्केट शेयर को बढ़ाने के साथ-साथ नए यूजर्स को नेटवर्क से जोड़ना चाहती है।
इसका मतलब अगर कोई Vi यूजर 179 रुपये से कम कीमत वाला प्लान अपने लिए चुनता है तो उन्हें आउटगोइंग एसएमएस नहीं मिलेंगे और अगर एसएमएस नहीं मिलेंगे तो कोई यूजर पोर्ट के लिए एसएमएस नहीं भेज पाएगा और यही बात मुकेश अंबानी की टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio को बिल्कुल भी रास नहीं आ रही है।
Reliance Jio इस वक्त इंडस्ट्री में सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान्स ऑफर करती है और कंपनी नए सब्सक्राइबर्स को अपने नेटवर्क से जोड़ना चाहती है। कहा जा रहा है कि हो सकता है कि कई Vodafone Idea (Vi) यूजर्स वीआई छोड़ Jio में पोर्ट करना चाहते हो और अब टैरिफ बढ़ने के बाद वीआई का एसएमएस के साथ आने वाला प्रीपेड प्लान बहुत ही महंगा हो गया है जिस वजह से जियो को नए सब्सक्राइबर्स जोड़ने में दिक्कत हो सकती है।
Reliance Jio ने की TRAI से शिकायत
Vi के इस कदम पर रिलायंस जियो ने भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) को अपनी चिंता व्यक्त की है कि लो-एंड प्लान वाले यूजर्स जियो या एयरटेल में पोर्ट आउट नहीं कर सकते हैं। फिलहाल ट्राई की तरफ से इस मामले में कोई जवाब नहीं आया है।
सिर्फ रिलायंस जियो ने ही नहीं बल्कि टेलीकॉम वॉचडॉग ने भी ट्राई से कहा है कि वोडाफोन आइडिया का ये कदम सही नहीं है और यूजर्स को सस्ते एसएमएस बंडल प्रीपेड प्लान की जरूरत है ताकि उनके पास हमेशा जब चाहें पोर्ट आउट करने का विकल्प हो।



