अखिल भारतीय सतनाम सेना के तत्वधान में 3 दिसंबर को मुंगेली में भव्य सतनाम शोभायात्रा।

रायपुर। गुरु पर्व के पावन अवसर पर भव्य सतनाम शोभायात्रा अखिल भारतीय सतनाम सेना के तत्वधान में 3 दिसंबर दिन शुक्रवार 2021 को स्थान आगर क्लब मुंगेली में अखिल भारतीय सतनाम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सतनाम धर्मसंचालक (भारत वर्ष), राजागुरु, धर्मगुरु (गुरुगद्दीनशीन गुरुद्वारा भंडारपुरी धाम), सतनामी समाज के आन बान शान, आदेशक, निर्देशक मार्गदर्शक, प्रेरणाश्रोत गुरु बालदास साहेब जी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन पर निकाली जायेगी।
शोभायात्रा में अखिल भारतीय सतनाम सेना प्रदेशाध्यक्ष खुशवंत साहेब जी व अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेशाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गुरु सौरभ साहेब जी शामिल होगें।
जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे धर्मगुरुओं का आगमन सतनाम भवन में होगा और विशाल सतनाम संदेश यात्रा प्रारंभ होगा जिसमें राजागुरु धर्मगुरु घोड़ा बग्गी, धुमाल, अखाड़ा, पंथी, जन सैलाब के साथ मानव समाज को दिव्य दर्शन एवं आशीर्वाद प्रदान करेंगे, दोपहर 2 बजे धर्ममंच पर धर्मगुरुओं का पदादर्पण स्वागत एवं गुरु वाणी होगा, सांध्य 4 बजे अखिल सतनाम सेना पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जायेगा, संध्या 6 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। शोभायात्रा सतनाम भवन से दाऊपारा, नंदी चौक, सिधिकॉलोनी चौक, नहेरु चौक, पड़ाव चौक, पुराना बस स्टैंड होते हुए आगर क्लब मैदान पहुंचेंगी।
सतनाम संदेश यात्रा में समाज के राजमहंत, जिलामहंत, ब्लॉकमहंत, सेक्टरमहंत, अठगंवामहंत एवं समस्त भंडारी, साटीदार, समाज प्रमुख, अधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान, व्यवसायी, साधु संत एवं सतनाम सेना पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, सतनाम अध्यात्मिक शक्ति परिवार, पंथीदल, अखाड़ा दल आप सभी संत समाज एवं समस्त मानव समाज सादर आमंत्रित हैं। उक्त जानकारी गुरु सेवक बादल भारद्वाज प्रदेश मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।

Related Articles

Back to top button