छत्तीसगढ़ राज्य के जन्मदिवस के अवसर पर 1 नवंबर को रायपुर आएंगे राहुल गांधी – CM भूपेश का न्योता स्वीकारा

छत्तीसगढ़ राज्य के जन्मदिवस के अवसर पर राहुल गांधी भी रायपुर आएंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव में रैली से लौटकर इसकी जानकारी दी है. शनिवार को एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा,” 1 नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह में राहुल गांधी शामिल होंगे. उन्होंने मेरा आमंत्रण स्वीकार कर लिया है.”

कोविड-19 वैक्सीन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वैक्सीन पूरी दुनिया में बनी ही नहीं है तो सीतारमण जी कैसे बांट लेंगी. दरअसल भाजपा ने बिहार चुनाव के मद्देनजर लोगों से वादा किया था कि वैक्सीन आने पर मुफ्त में लोगों में बांटी जाएगी. देश के तमाम विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं.­

 

Related Articles

Back to top button