बस्तर सांसद के समक्ष युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ..

जगदलपुर । मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ,छत्तीसगढ़ के कार्यो और श्री दीपक बैज सांसद बस्तर के कार्यप्रणाली एवं सक्रियता से प्रभावित होकर सांसद निवास लोहंडीगुड़ा में लोकसभा क्षेत्र के दरभा ,राजुर तोकापाल और रोतमा के 50 से अधिक युवाओं ने कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किये।
बस्तर सांसद ने कहा- आप सभी के आने से कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगा। आगामी चुनावों में लोकसभा और विधानसभा सीट को जिताने के लिए कार्य करना है।

युवाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने में युवा कार्यकर्ता योगेश बैज,सीमांचल ठाकुर व भंवर मौर्य ने सक्रिय भूमिका है,जो लगातार युवाओ को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित और प्रयास कर रहे है।

कांग्रेस में प्रवेश करने वाले युवाओं में राजुर से बुधराम आनंद कश्यप अन्य,रोतमा से लोकनाथ कश्यप, अजय कश्यप, प्रेमनाथ व अन्य तथा दरभा से तरुण ठाकुर,कृष्णा कुंजाम,योगी व अन्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button