विधायक कुलदीप जुनेजा और पार्षद आकाश तिवारी सीसी रोड निर्माण के आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल



रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में गली नंबर 3 क्षेत्र के स्थानीय लोगों की मांग थी कि 20 वर्ष पूर्व उस रोड को बनाया गया था उसके बाद पुनः यहां सीसी रोड का निर्माण कराया जाये.नागरिकों की मांग पर आज यहाँ सीसी रोड का निर्माण किये जाने हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष एवं रायपुर उत्तर विधायक श्री कुलदीप सिंह जुनेजा, वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी एवं वार्डवासी विशेष रुप से मौजूद रहे.



