उर्फी जावेद ने सामने से कटी ड्रेस पहनी, लोग बोले- चेन बंद करना भूल गईं?

बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद (Urfi Javed) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच चर्चा में बनी रहने के लिए आए दिन दिलचस्प पोस्ट शेयर करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में उर्फी कुछ ऐसे ही कारणों से सुर्खियं में आ गई हैं। उन्होंने एक बार फिर से एक बेहद रिवीलिंग ड्रेस पहनकर वीडियो शूट किया है। इस वीडियो जैसे ही उर्फी ने सोशल एकाउंट पर शेयर किया, वो ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। उर्फी का सिजलिंग वीडियो इंटरनेट पर वायरल भी हो रहा है।
उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी नई ड्रेस फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। वीडियो में उर्फी पहले नाइट सूट पहने दिखती हैं और फिर अचानक उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिलता है। वो सी-ग्रीन रंग की ड्रेस पहने दिखाई देती हैं। ये हाईनेक ड्रेस फुल स्लीव्स है लेकिन सामने से कटी हुई है और इस कट को उर्फी ने चेन से बंद किया हुआ है लेकिन चेन का कुछ हिस्सा खुला हुआ है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
उर्फी ने ये वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘अगर आपको चांस मिले तो क्या आप फिर भी वैसी ही जिंदगी चाहेंगे जो आप अभी जी रहे हैं’। उर्फी के इस वीडियो पर उनके आउटफिट जहां एक तरफ तारीफें मिल रही हैं, वहीं दूसरी तरफ वो ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई हैं। एक ट्रोल ने उर्फी के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘क्या आगे की चेन करना भूल गईं?’… वहीं, एक यूजर ने लिखा- ‘.ये ड्रेस उन पर बिलकुल अच्छी नहीं लग रही है’।

Related Articles

Back to top button