शान्तिनगर वार्ड में समस्याओं का अंबार, पार्षद के साथ जिम्मेदार जनप्रतिनिधि उदासीन-नवनीत चांद

आवाज उठाओ समस्या भगाओ अभियान को लेकर जगदलपुर निगम क्षेत्र में भारी उत्साह मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेश के अभियान को मिल रहा है भारी जनसमर्थन

 

जगदलपुर ।आवाज उठाओ समस्या भगाओ अभियान को लेकर बस्तर की युवा नेता नवनीत चांद के नेतृत्व में मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस स्थानीय शांति नगर वार्ड पहुंची जहां लोगों ने अपनी बात मोर्चा एवं जनता कांग्रेश के साथ साझा किया और वार्ड की समस्याओं को भी सामने रखी ।

 

विदित हो कि नवनीत चांद के नेतृत्व में मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेश जगदलपुर नगर निगम के अलग अलग वार्डों में रोज आवाज उठाओ एवं समस्या भगाओ अभियान को लेकर पहुंच रही है जहां जनता से संवाद कर वार्ड के विकास एवं समस्याओं के साथ वार्ड वासियों की समस्याओं को भी सुना जा रहा है ।जहां-जहां मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस अभियान को लेकर पहुंच रहे हैं वार्ड वासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है वे खुलकर अपनी बातें सामने रख रहे हैं। अभियान के नेतृत्वकर्ता श्री नवनीत चांद ने कहा कि शांति नगर वार्ड के पार्षद एमआईसी सदस्य हैं परंतु वार्ड में समस्याओं का अंबार है जिसे निगम क्षेत्र में कथनी करनी के भेद को सहज ही समझा जा सकता है उन्होंने कहा कि स्थानीय पार्षद के साथ क्षेत्रीय विधायक और तमाम जिम्मेदार भी इस वार्ड के प्रति उदासीन है।इस दौरान किशन सरकार,डेनिस राज,ओम मरकाम,आदि पदाधिकारी एवं वार्ड वाशी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button