जब बस्तर सांसद एवं विधायक सहज सांस्कृतिक रंग में रंगे दिखे

यादव समाज को दी सौगात सामाजिक भवन के लिए घोषणा, सांस्कृतिक रंग में रंगे दोनों जन प्रतिनिधियों ने राउत नाचा में किया नृत्य

नारायणपुर(भारत सत्ता/नवीन श्रीवास्तव)
यादव समाज के गोवर्धन पूजा एवं गोपाष्टमी कार्यक्रम में पहुंचे बस्तर के युवा एवं जनप्रिय सांसद दीपक बैज एवं विधायक चंदन कश्यप इस अवसर पर उनके द्वारा यादव समाज को बड़ी सौगात देते हुए 10,10लाख और 5 — 5 लाख के सामाजिक भवन हेतु महत्वपूर्ण घोषणा की गई ।वहीं इस मौके पर दोनों आस्था के साथ सांस्कृतिक रंग में रंगे नृत्य करते एक साथ दिखे ।

उक्त अवसर पर सामाजिक भवन को लेकर सौगात स्वरुप घोषणा का यादव समाज ने स्वागत करते हुए आभार जताया है एवं पारंपारिक नृत्य राउत नाचा करते यादव समाज के साथ आम व्यक्ति की तरह जब बस्तर सांसद श्री दीपक बैज एवं विधायक श्री कश्यप आनंद से नृत्य करने लगे तो शमां सा बंध गया वहाँ उपस्थित लोगों को अपने जनप्रतिनिधियों का यह अंदाज देख बहुत पसंद आया इस तरह सहज भाव से दोनों जनप्रतिनिधियों को अपने बीच पाकर कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों में जबर्दस्त हर्ष एवं उत्साह का माहौल दिखा ।

Related Articles

Back to top button