दशहरा पर महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे ने नगर निगम के प्रिटिंग प्रेस और फिल्टर प्लांट में की पूजा

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर और सभापति प्रमोद दुबे ने नगर निगम मुख्यालय स्थित आफसेट प्रिंटिंग प्रेस मशीन की दशहरा पर पूजा की। इस दौरान विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे। इसके बाद रावणभाठा स्थित फिल्टर प्लांट पहुंच यहां पूजा की गई। महापौर और सभापति ने नगर निगम रायपुर की ओर से राजधानीवासियों को विजयादशमी पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

 

उन्होंने कहा है कि असत्य पर सत्य की विजय के जीवंत प्रतीक दशहरा पर्व पर नया संकल्प सामूहिक रूप से सभी निगम अधिकारी व कर्मचार, पार्षदों के साथ मिलकर लें।

 

 

 

नगर निगम रायपुर की ओर से और अधिक तेजी के साथ लोककल्याणकारी कार्यों और योजनाओं को गतिमान करेंगे। रायपुर शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य करेंगे। सभी नागरिकों को नगर निगम के माध्यम से मौलिक सुविधाएं अधिकाधिक रूप में सहजता व सरलता के साथ प्रदान करने के लिए कृत संकल्पित रहकर नए उत्साह के साथ रायपुर में लोगों के मध्य कार्य करेंगे। महापौर और सभापति ने इस दौरान समस्त नागरिकों के जीवन में सुख समृद्धि, स्वास्थ्य, शांति प्रदान करने के लिए मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम से प्रार्थना की

 

 

Related Articles

Back to top button