एयरपोर्ट पर नोरा फतेही ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस, लोग देखकर बोले- हाय

अपने सिजलिंग डांस मूव्स के अलावा बोल्डनेस की वजह से आए दिन सुर्खियां बोटरने वालीं एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) हाल ही में कुछ ऐसे ही कारणों से चर्चाओं में आ गई हैं। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है, जिसमें वो एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वो रिवीलिंग ड्रेस पहने बोल्ड अवतार में दिखाई दे रही हैं। उनके इस अंदाज ने फैंस को एक बार फिर से दीवाना बना दिया है। कई लोगों को नोरा पर फिल्माया गया गाना ‘हाय गर्मी’ याद आ गया।
नोरा फतेही को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान नोरा को देखते ही पैपराजी उन्हें कैमरों में कैद करने को दौड़ पड़े। एयरपोर्ट पर भी नोरा का जबरदस्त हॉट अंदाज देखने को मिला, उन्होंने व्हाइट रंग की टी-पीस ड्रेस पहन रखी थी। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में पीच कलर का बैग ले रखा था। हाई हील्स के साथ नोरा चेहरे को मास्क और सनग्लासेस से ढ़के नजर आईं। नोरा हाथ में फोन लिए कैमरे के सामने पोज देती दिखीं।
नोरा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होता दिख रहा है। वीडियो पर फैंस की ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। वीडियो पर मिल रहे कमेंट्स को देखें तो कई लोग नोरा को देखकर लिख रहे हैं- ‘हाय गर्मी’। इसके अलावा कई नोरा को एयरपोर्ट पर बोल्ड ड्रेस पहनने के लिए ट्रोल करते दिखाई दे रहे हैं। यही नहीं कई लोग नोरा के शानदार स्टाइल सेंस को कॉम्प्लीमेंट देते दिखाई दे रहे हैं।



