कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने चिरंगा में प्रस्तावित एलमुना रिफाइनरी को निरस्त करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से किया अनुरोध

रायपुर।कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने बतौली विकासखंड के चिरंगा प्रस्तावित एलमुना रिफाइनरी को निरस्त करने के लिये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा। बतौली तहसील के ग्राम चिरंगा, मांजा, लैगू, पोड़ीकला, झरगंवा एवं करदना के निवासी लगातार इस रिफाइनरी के निर्माण का विरोध कर रहे हैं।
मंत्री अमरजीत भगत ने जनभावनाओं का ध्यान रखते हुए उक्त रिफाइनरी को बंद करने के लिये मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और वस्तुस्थिति से अवगत कराया। यहाँ मां कुदरगढ़ी एलमुना रिफायनरी प्राईवेट लिमिटेड को अनुमति दी गई थी।

Related Articles

Back to top button