छत्तीसगढ़ में करोड़ो रुपए का गबन करने वाले उल्खर सोसायटी अध्यक्ष व फंड प्रभारी गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के सारंगढ़ पुलिस को पिछले 11 दिनों से चकमा देकर फरार चल रहे उल्खर सोसायटी अध्यक्ष आरोपी राजू निषाद (39 वर्ष) और फंड प्रभारी डमरुधर चंद्रा (47 वर्ष) आखिरकार पुलिस की चंगुल में फंस ही गए. पुलिस ने अध्यक्ष को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से और फंड प्रभारी को जांजगीर से गिरफ्तार किया है. एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देशन पर अन्य सोसायटी में हुए गड़बड़ियों की भी जांच की जा रही है. जिसमें भी साक्ष्य अनुरूप कार्रवाई की जाएगी.

Related Articles

Back to top button