बी. पी. पुजारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में पार्षद आकाश तिवारी ने 300 बच्चों को गणवेश वितरित किया

रायपुर।आज स्वामी आत्मानंद शिक्षा योजना के अंतर्गत संचालित बी. पी. पुजारी इंग्लिश मीडियम स्कूल में
स्थानीय पार्षद एवं एमआईसी सदस्य
आकाश तिवारी जी के करकमलों से 300 बच्चों को गणवेश वितरित किया गया।
साथ ही कुपोषण के ख़िलाफ़ चल रही लड़ाई को और मज़बूत करने हेतु
300 बच्चों को पौष्टिक आहार भी वितरित किया गया

उक्त कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य अंजू सूद जी मय स्टॉफ उपिस्थत थी।

इस कार्यक्रम में आकाश तिवारी ने कहा कि स्वामी आत्मानंद शिक्षा योजना प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी की महत्वाकांक्षी परियोजना है। इस योजना में आम बच्चों को उच्चस्तरीय शिक्षा की सुविधा मिल रही है ताकि वे आगे चलकर प्रतियोगिताओं में मुक़ाबला कर सकें। साथ ही बच्चों को मानसिक रूप से मज़बूत बनाने के लिये पौष्टिक आहार भी प्रदान किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button