ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौक़े पर आज पुरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में मुस्लिम समाज ने पैगामे रहमते आलम के संदेश के सॉंथ रक्तदान का आयोजन किया




रायपुर।राजधानी रायपुर में भी अशरफ़ी बटालियन नेहरु नगर के युवाओं द्वारा नेहरु नगर चॉंदनी चौक पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसमें शहर के अलग अलग हिस्सों से नबी के चाहने वालों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया .
हुजुर नबी ए करीम सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम सारे संसार के लिए रहमत हैं_
अल्लाह पाक ने हुजुर नबी ए अकरम मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम को पुरी दुनिया के लिये रहमत बना कर भेजाl। आप ने जो धर्म और शिक्षा मानवता को अता किया वह पूरी तरह से दया, करूणा और प्रेम पर आधारित हैं।
इसलिए मुस्लिम समाज ने मिलकर इस बार ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर स्वैच्छिक रक्तदान का आयोजन कर के समाज में सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की . तथा लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया .
पुरे प्रदेश में इस आयोजन को लेकर काफ़ी चर्चा रही और इस रक्त दान कार्यक्रम में सामिल होने काफी तादात में मुस्लिम समाज के युवा सामने आये।



