रविन्द्र नाथ टैगोर वार्ड के शिव मंदिर गली एवं बंगाली समाज भवन के पीछे वाली गलियों में अवैध अंग्रेजी शराब बिक्री , लगता है रोजाना खुला मंडी-नरेंद्र भवानी

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की नांक के नीचे चल रहा यह अवैध व्यापार
जगदलपुर । नशे के अवैध कारोबार को लेकर बस्तर जगदलपुर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री नरेन्द्र भवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जगदलपुर शहर के अंदर एवं ग्रामीण इलाके में अवैध तरीके से अंग्रेजी शराब रात -रात भर बिकने पर आपत्ति जताते हुए आबकारी विभाग एवं पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जगदलपुर के रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड के शिव मंदिर गली एवं बंगाली समाज भवन के पीछे वाली गली यानी वहा आसपास के अवैध अंग्रेजी शराब की बिक्री हेतु मंडी जैसा माहौल रात भर रहता है ! लोग जगह जगह से आकर मोटी दामों पर कालाबाजारी वाला शराब लेकर जाते है इससे वहां का माहौल काफी बिगड़ा हुआ है वहां रह रही महिला जवान बच्चे बुजुर्ग उस समय घरों से निकलना तक मुनासिब नहीं समझते है अब ऐसे परिस्थिति में जहा शहर के भीतर ही अवैध शराब की मंडी लग रही है तो मौके पर तैनात हमारे पुलिस आफिसर क्या कर रहे है आखिर क्यू इन समाज के राक्षसों को संरक्षण मिल रहा है ! जल्द से कार्यवाही कर उस स्थान को साफ करें पुलिस उस एरिया को इस शराब की मंडी बनने से बजाये पुलिस उम्मीद है कार्यवाही के नाम पर छोटी मछलियों को ही नहीं बल्कि असली और बड़ी मछलियों को पकड़ा जाए और सख्त से सख्त कार्यवाही कर सजा दी जाए !
वहीं आबकारी विभाग हमेशा छोटे कोचियाओ को पकड़ अपना जिम्मेदारी ख़त्म करती रही है किन्तु खुल्लेआम रविंद्रनाथ टैगोर वार्ड के शिव मंदिर गली एवं बंगाली समाज भवन के पीछे वाली एरिया मे रोजाना लाखों का शराब की बिक्री हो रही है और उस एरिया में आये दिन बाहर से आए मदिरा प्रेमी लोग झगड़ा लड़ाई हल्ला गाली गलौच करते रहते है सब चलता रहता है अब ऐसे परिस्थिति में विभाग स्वयं समझें युवाओ का क्या भविष्य होगा वहा आबकारी विभाग एवं पुलिस विभाग जल्द से जल्द कार्यवाही कर शहर को ऐसी परिस्थिति बचावे अन्यथा पार्टी जमीनी स्तर का आंदोलन कर इसका विरोध दर्ज करेगी।



