‘सुंदरियों’ ने छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे के गड्ढों में किया रैम्प वॉक

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई में खराब सड़कों के खिलाफ महिलाओं ने पावर हाउस में अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. राष्टीय राजमार्ग 53 में भिलाई पावर हाउस के समीप जर्जर हो चुकी सर्विस लेन में यह अनोखा प्रदर्षन हुआ.

भिलाई नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन की अगुवाई मे यह पूरा प्रदर्शन हुआ जो पूरे शहर में आकर्षण का केंद्र रहा. बीते बुधवार को हुए इस प्रदर्शन में महिलाओं ने पानी भरे गड्ढे और म्यूजिक के बीच रैम्प वॉक किया. युवाओं ने छई छपा छई करते हुए गड्ढों के पानी के बीच जमकर डांस किया और फिर जमकर अपने अंदाज में नारेबाजी की

दरअसल यह पूरा आयोजन शासन प्रशासन तक खराब सड़क को जल्द ठीक करने अपनी आवाज पहुंचाने के लिए था. प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी भी की गई.
भिलाई से रायपुर के बीच इन दिनों 5 ओवर ब्रिज का निमार्ण किया जा रहा है. इस निमार्ण कार्य के दौरान एकमात्र सर्विस रोड में बडे बडे गड्ढे हो गए हैं, जहां कई लोगों की जान चले गई है और प्रतिदिन दर्जनों लोग दुर्घटनाओं के शिकार हो रहे हैं.

कई बार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित कराने के बावजूद जब हल नही निकला तो निगम के नेता प्रतिपक्ष रिकेश सेन की अगुवाई में यह अनोखा प्रदर्शन कर प्रशासन का इस ओर ध्यान आकर्षित कराया गया.

प्रदर्शन में महिला जागरुकता के लिए काम करने वाली समाजसेवी सोनाली चक्रवर्ती समेत दर्जनभर से अधिक महिलाओं ने हिस्सा लिया. बता दें कि कुछ सप्ताह पहले मध्य प्रदेश की राजधानी में भी इसी तरह के प्रदर्शन की तस्वीरें वायरल हुईं थीं.

Related Articles

Back to top button