MI vs KKR: कोलकाता ने मुंबई को सात विकेट से हराया, वेंकटेश और त्रिपाठी ने जड़ा अर्धशतक

कोलकाता ने मुंबई को सात विकेट से हराया
राहुल त्रिपाठी और वेंकटेश अय्यर के अर्धशतक की बदौलत कोलकाता ने आईपीएल 2021 के 34वें मुकाबले में मुंबई को सात विकेट से करारी शिकस्त दी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने छह विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 15.1 ओवर में ही 159 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मुंबई की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके।

कोलकाता को लगा तीसरा झटका, कप्तान मॉर्गन 7 रन नाकर आउट
15वें ओवर की पहली गेंद पर कोलकाता को तीसरा झटका लगा। कप्तान इयोन मॉर्गन सात रन बनाकर आउट हो गए। राहुल चाहर ने उन्हें बोल्ट के हाथों कैच आउट कराया।

Related Articles

Back to top button