बिहार चुनाव :राहुल गांधी आज हिसुआ और कहलगांव में करेंगे रैली

बिहार में पहले चरण की वोटिंग से पहले राजनीतिक दलों ने अपने प्रचार में और जोर लगाना शुरू कर दिया है। राजनीतिक पार्टियां 23 अक्तूबर से अपने दिग्गज नेता एवं हाईकमान को मैदान में उतारने जा रही हैं। इसी क्रम में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी बिहार में चुनावी रैली की शुरुआत करने जा रहे हैं। वो शुक्रवार को नवादा के हिसुआ और भागलपुर के कहलगांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी बिहार कांग्रेस के प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने ट्वीट कर दी।

Related Articles

Back to top button