नगरनार मंडल के ग्राम पंचायत की समस्याओ के निवारण व प्रमुख मांगो को लेकर होगा जन आंदोलन-नवनीत चाँद

नगरनार मंडल के मड़पाल ग्राम पंचयात में बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा ने जन समस्याओं के निवारण व सयुक्त सँघर्ष हेतु लगाई जन चौपाल-भरत कश्यप/अजय बघेलNMDCपाइप लाइन पंचायत विकास निधि की मांग,मनरेंगा भुकतान,असुविधा युक्त अस्पताल,शिक्षक विहीन स्कूल,रोजगार,स्वरोजगार,पंचयात निधि के अंतर्गत पंचायत बेरोजगारो को काम,सिचाई परियोजना व मूलभूत सुविधाओं की मांग पर जन चौपाल में बनी आंदोलन की रूप रेखा-मुक्तिमोर्चा बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद के नेतृव व मुक्तिमोर्चा के ग्रामीण जिला अध्यक्ष भरत कश्यप व नगरनार मंडल अध्यक्ष अजय बघेल के सयुक्त अध्यक्षता में नगरनार ब्लाक के मड़पाल ग्राम पंचायत में जन चौपाल का आयोजन किया गया ,जहां ब्लाक के विभिन ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियो ने पहुच कर सरकार पर वादा खिलाफी व स्थानीय जनप्रतिनिधियों की कमजोर कार्यशैली व उदासीन रवैये पर रोष व्यक्त करते हुए सम्पूर्ण ब्लाक में प्रत्येक पंचायत में समस्याओं का बड़ा अंबार है। बताया ,मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद व ग्रामीण जिला अध्यक्ष भरत कश्यप ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज ब्लाक का प्रत्येक किसान खाद की किल्लत व उसकी कालाबजारी से परेशान है। ब्लाक के किसानों को अन्य राज्यो के किसानों की तरह डबल खेती हेतु राज्य सरकार,स्थानीय जनप्रतिनिधियों व जिमेदार आला विभागीय अधिकारियों का कोई साथ नही मिल रहा यही कारण है। कि ब्लाक में एक भी सिचाई परियोजना आज पर्यन्त तक नही बनाई गई है। ग्राम पंचायत के निधि व NMDC अन्य निधियों से स्वीकृत कार्यो को जनप्रतिनिधियों के दबाव में बाहरी ठेकेदारों को दिया जा रहे है, पीने के लिए स्वच्छ पेय जल की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं है। जबकि हर निधि की योजनाओ में यह प्रथमिकता दिखाया जा रहा है। बेरोजगारो को न बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है। न रोजगार,न स्वरोजगार ,NMDC स्टील प्लांट के निजीकरण ,बेरोजगारो को 8 हजार रोजगार की सभी वादे राज्य व केंद्र सरकार जुमला निकला,ब्लाक का अस्पताल असुविधाओं व रिक्त पदों कि भर्ती व सुविधा युक्त उपकरण की राह देख रहा है। तो अधिकांश स्कूलों में एकल शिक्षक या शिक्षक विहीन स्कूल संचालित है। पंचायत में मनरेंगा भुकतान कई माह से मजदूरों को नही दिया गया है। पंचायत की मूल भूत आवश्यकता के मांगो पर विभागीय जिमेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे है। जिस से समय पर कार्य स्वीकृत नहीं हो पा रहा है। छोटे छोटे कार्यो के लिए तहसील के चक्कर काटने पड़ रहे है। ब्लाक की जनता के इन समस्याओं के निवारण व मांगो को पूरा करवाने हेतु व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा /जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जनता के साथ मिलकर सयुक्त सँघर्ष व आंदोलन की शुरूआत करेगा ताकि क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को उनके गहरे नींद से जगा उनके कर्तव्य व जिमेदारी को एहसास जनता के हित में दिलाया जा सके। इस दौरान मुक्तिमोर्चा के जिला अध्यक्ष भरत कश्यप, उपाध्यक्ष निलाम्बर सेठिया, तोकापाल मंडल अध्यक्ष मेहतर सेठिया, लकी राम ,गुड्डू,जय किशोर कुर्रे,मनीष सहनी, तुषार कुमार,ईशान,देवी ,दिनेश,युवा मंडल अध्यक्ष धनसाय बघेल, जयचंद सेठिया, मीराबाई कच्छ, लक्ष्मण बघेल, मोहन मौर्य, तुलसी सेठिया, संजय कश्यप, चैतन, ओम मरकाम, सामिल बघेल,बोटी पुजारी, रामप्रसाद कच्छ, सम्बुनाथ ठाकुर, फुलमती,सुकुल, माला बघेल,दुध्धी कश्यप,सोनाधर यादव,सर्वन कुमार,भुस्सा बघेल,दलसाय, लखमू , ललित,दुबुस,मंगलू,अस्तू आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button