श्री कृष्ण भगवान जी की छठी कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित हुए साँसद दीपक बैज

जगदलपुर।यादव समाज द्वारा प्रति वर्ष श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है आज उसी तारतम्य में 04 सितंबर श्री कृष्ण भगवान जी की छठी कार्यक्रम में सांसद दीपक बैज सपरिवार उपस्थित हो कर भगवान श्री कृष्ण से आशीर्वाद लिया व यादव समाज प्रमुखों के मध्य अपने विचार रखे।

इस दौरान कार्यक्रम में यादव समाज के अध्यक्ष बलराम यादव,युवामंच अध्यक्ष रोहित यादव,मार्गदर्शक धीरेंद्र यादव, विक्रम यादव,वरिष्ठ सदस्य कमल राम यादव,बीएल ग्वाल,गजानंद यादव,महिला अध्यक्ष शांति यादव,उपाध्यक्ष सरिता यादव,संतोषी यादव,रीता यादव,रुकमणी यादव एवं अन्य समाज प्रमुख मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button