बी. पी. पुजारी अंग्रेजी माध्यम शाला में 36वें राष्ट्रीय नेत्रदान एवं निबंध प्रतियोगिता में पहुंचे पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने कहा -नेत्रदान महादान एवं दृष्टिहीनों के जीवन के लिये वरदान

रायपुर -जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा 36वें राष्ट्रीय नेत्रदान एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड स्थित बीपी पुजारी अंग्रेजी माध्यम शाला में किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित वार्ड पार्षद एवं निगम एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी द्वारा प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री तिवारी ने कहा कि नेत्रदान को महादान एवं दृष्टिहीनों के लिये जीवन का वरदान निरुपित करते हुए सभी लोगों से जीवन में नेत्रदान करने का आव्हान किया. पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री तिवारी ने कहा कि आँखें जहाँ दुनिया एवं कुदरत की खूबसूरती को देखने सहायक हैं, वहीं नेत्रदान कर दृष्टिहीनों के जीवन में हम प्रकाश का उपहार महादान करके दे सकते हैं, सभी को नेत्रदान का महादान करने का संकल्प जीवन में लेकर नेत्रहीन लोगों के जीवन में रौशनी लाने हेतु अवश्य लेना चाहिए. पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री तिवारी ने स्कूल में बच्चों को नेत्रदान का महत्व समझाया.आयोजन में स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर ए. सी. ऋषि, डॉक्टर प्रकाश राठौर, डॉक्टर संजय पाटिल, डॉक्टर हेमन्त देवांगन, स्कूल के प्रभारी प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button