छत्तीसगढ़ में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास, लोकतंत्र की हत्या के विरोध में राज्यपाल के नाम जनता कांग्रेस जे व मुक्तिमोर्चा ने बस्तर कमिश्नर को सौपा ज्ञापन–नवनीत चाँद/भरत कश्यप



सड़क निर्माण में 1करोड़ 19 लाख भ्रष्टाचार का विरोध करने वाले तेरह जोगी कांग्रेसियों पर हुआ एफ आई आर–नीलाम्बर सेठिया/सीमांचल ठाकुर
एफआईआर से बचने के लिए अधिकारी ने की जोगी कांग्रेसियों पर एफआईआर-जनता कांग्रेस जे/मुक्तिमोर्चा
देश के इतिहास में पहला मामला अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति पर ही पुलिस ने कर दिया एससीएसटी का मामला दर्ज-जनता कांग्रेस जे/मुक्तिमोर्चा
अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम का खुलेआम दुरुपयोग-नवनीत चाँद/भरत कश्यप
जगदलपुर:-दिनांक 23अगस्त 2021जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के जगदलपुर शहर अध्यक्ष व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद ,मुक्तिमोर्चा के बस्तर जिला अध्यक्ष भरत कश्यप ,जिला उपाध्यक्ष नीलाम्बर सेठिया, सीमांचल ठाकुर के संयुक्त नेतृव में न कवर्धा जिला के अंतर्गत सड़क निर्माण में एक करोड़ उन्नीस लाख रुपया के भ्रष्टाचार का विरोध करते हुए लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करने वाले तेरह जोगी कांग्रेसियों पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम एवं अन्य धाराओं में अपराध दर्ज की गई है जिसके विरोध में राज्य की महामहिम राज्यपाल के नाम बस्तर कमिश्नर को ज्ञापन सौप नवनीत चाँद ने कहा कि कवर्धा जिले की पुलिस व भृष्ट अधिकारीयो की मिलिभगत से झूठा मामला बताते हुए और कार्यवाही की गई जिस की कड़े शब्दों में निंदा की जानी चाहिए, भ्रष्ट अधिकारियों के द्वारा खुद एफआईआर से बचने और अपनी साख बचाने के लिए जोगी कांग्रेसियों के विरुद्ध फर्जी मामला बनाया गया है जिसका सबसे बड़ा उदाहरण प्रदर्शन में शामिल जोगी कांग्रेस के नेता गणेश पात्रे जो कि खुद अनुसूचित जाति वर्ग के है। उनके विरुद्ध भी पुलिस के द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर की गई है जो कि संभवत देश का पहला मामला होगा। जिसमें जिस वर्ग के सुरक्षा के लिए कानून बनाया गया है उसी वर्ग के व्यक्ति के विरुद्ध यह मामला बना दिया गया और अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम का खुलेआम दुरुपयोग किया गया।*
नवनीत चाँद ने कहा दुर्भावनापूर्वक की गई उक्त कार्यवाही को विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास और लोकतंत्र की हत्या बताते हुए कहा छत्तीसगढ़ में अब बदलाव की नहीं बल्कि बदलापुर की राजनीति चल रही है , जिस तरीके से जनता की आवाज उठाने वाले नेताओं के खिलाफ ही एफआईआर की जा रही है उससे साफ जाहिर है की छत्तीसगढ़ में अब जनताराज नहीं बल्कि पुलिस का डंडा राज चल रहा है। इस संबंध में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी के निर्देशानुसार प्रदेश के जिला मुख्यालयों में महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर शिकायत की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर माननीय न्यायालय का दरवाजा भी खट खटाएंगे। इस दौरान दरभा ब्लाक मंडल अध्यक्ष अमित कश्यप,दरभा ब्लाक अध्यक्ष तरूण ठाकुर,बास्तानार ब्लॉक अध्यक्ष कृष्ण कुंजाम, नगरनार ब्लाक अध्यक्ष अजय बघेल, बकावंड ब्लॉक अध्यक्ष निलाम्बर भद्रे, लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक सचिव जगतु मौर्य, जिला महामंत्री खगेश्वर ठाकुर, शहर उपाध्यक्ष सनी राजपूत, महामंत्री परमानंद नाग, शहर उपाध्यक्ष सुनिता दास, शहर सचिव गीता नाग, करपावंड मंडल अध्यक्ष गौतम नाग, मितेश विसाई, कमलू कश्यप, सायबो बघेल, बालसिंह कश्यप आदि उपस्थित थे।



