टाइगर की फिल्म गणपत का टीजर आउट, दिखा एक्टर का एक्शन अवतार

नई दिल्ली: बॉलीवुड के एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘गणपत’ अगले साल 23 दिसंबर में रिलीज होगी। इस फिल्म को ‘क्वीन’ के निर्देशक विकास बहल निर्देशित कर रहे हैं। एक बार फिर से दर्शकों को टाइगर का एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म को देखने को मिलेगी। फिल्म के रिलीज होने की जानकारी,टाइगर ने अपने सोशल अकाउंट से फिल्म का एक टीचर शेयर करते हुए दिया है।
टाइगर श्रॉफ ने इस टीजर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा है ‘उसकी हटेगी तो सबकी फटेगी, आ रेला है गणपत, तैयार रहना। गणपत 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
सामने आए इस टीजर की शुरुआत टाइगर के डायलॉग से होती हैं, जिसमें वह कहते हैं, ‘अपुन के दो ही बाप हैं, एक गॉड और दूसरी जनता, दोनों ने बोला आने को …तो अपुन आ रहा है।’ क्लिप में टाइगर रेड फ्लावर प्रिंटेड शर्ट में आपने हाथों में कपड़ा बांधते हुए दिख रहे हैं, वीडियो के बैकग्राउंड को देखकर लग रहा है फिल्म वाकई में खतरनाक होने वाली है।
फिल्म ‘गणपत’ टाइगर श्रॉफ के अपोजिट कृति सेनन दिखेंगी। बता दें कि इससे पहले टाइगर और कृति को फिल्म ‘हीरोपंती’ में देखा गया था। ‘गणपत’ में कृति एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म में कृति के रोल का नाम जस्सी है। हाल ही में फिल्म से कृति का लुक शेयर किया गया था, जिसमें वो बोल्ड लुक में बाइक पर दिखाई दी थीं। कृति के लिए भी यह एक्शन करने का पहला अनुभव होगा।



