संभागीय मुख्यालय जगदलपुर को उपराजधानी हेतु समर्थन व वार्ड की समस्याओ जाने मुक्तिमोर्चा ,जनता कांग्रेस का अभियान (हम है आप के साथ)-नवनीत चाँद

बालाजी,अनुकूल देव व शांतिनगर वार्ड में अभियान की, वार्ड प्रभारियों के नेतृव में हुई शुरुवात,समस्याओं से जनता त्रस्त, जनप्रतिनिधि झूठे प्रचार में मस्त-मुक्तिमोर्चा/जनता कांग्रेस जे

बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद के नेतृव में मुक्तिमोर्चा की शहर अध्यक्ष शोभा गंगोत्रे व शहर के पाधिकारियो के सयुक्त प्रयास से ,बस्तर सम्भाग के अधिकारो व विकास की राज्य सरकार से मांग ,जगदलपुर शहर को राज्य की उपराजधानी बनाने हेतु ,शहर के वार्ड स्तर पर बैठक आयोजित कर जनजागरण फैला, वार्ड वाशियो का समर्थन प्राप्त करने का कार्य व वार्ड स्तर पर निवाशियो की समस्याओं को सुन उनके समाधान का प्रयास(हम है। आप के साथ) अभियान चला प्रारम्भ किया गया है। प्रथम चरण में जिसकी शुरुआत शहर के शान्तिनगर,अनुकूल देव एवं बालाजी वार्ड में मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस के वार्ड प्रभारियो के नेतृव में आयोजित की गई है।मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक व जनता कांग्रेस के जगदलपुर शहर अध्यक्ष नवनीत चाँद ने कहा कि जिले के स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास व सरकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के झूठे प्रचार से जिले की जनता को गुमराह करने व अपने चुनावी घोषणा पत्र में किये गए वादे से मुकरने का कार्य किया है। जमीनी स्तर पर जनता के बीच समस्याओं का अंबार है। पर विडंबना है। जिस से जनता में रोष व्यपात है। वही न जनप्रतिनिधियों व जिमेदार विभागीय अधिकारियों द्वारा समय पर जनता की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस द्वारा, बस्तर के वास्विक अधिकार की प्राप्ति हेतु जगदलपुर शहर को राज्य की उपराजधानी बनाये जाने की मांग सरकार के समक्ष रखी है। मांग पूरी करवाने हेतु जन समर्थन लेने सरकार तक जनता की आवश्यकता को पहुचाने हेतु वार्ड चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। जनहित व व्यक्तिगत सभी समस्याओं को सुन आवेदन बना सरकार व उनके जिमेदार विभागीय अधिकारियों के समक्ष रख समाधान हेतु सँयुक्त सँघर्ष किया जाएगा,आयोजित बैठक में मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस के सभी शहर मंडल के पाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button