हिंदी इंग्लिश मीडियम स्कूल संजय नगर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मिर्जा एजाज बेग ने किया ध्वजारोहण




रायपुर।75 वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शहर के हिन्द इंगलिश मीडियम स्कूल संजय नगर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति छग सदस्य मिर्जा एजाज बेग ने ध्वजारोहण किया । बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत की।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच देशभक्ति की छटा बिखेरी।हिन्द इंगलिश मीडिय में छात्राओं ने फ्लैग मार्च के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और देशभक्ति पर आधारित नृत्य नाटिका भी प्रस्तुत की।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति छग सदस्य मिर्जा एजाज बेग ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को बताया।कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण , प्रिंसिपल, आदि सभी लोग उपस्थित थे.



