स्वच्छता सर्वेक्षण हेतु जोन 4 प्रभारी निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष श्री आकाश तिवारी ने वार्ड 47 एवं 64 की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया, बड़े टायर में भरा पानी स्वयं खाली किया

रायपुर – नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर श्री एजाज ढेबर के आदेशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण हेतु निगम जोन 4 के प्रभारी निगम एमआईसी सदस्य श्री आकाश तिवारी ने आज स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों की प्रत्यक्ष जानकारी लेने नगर निगम जोन 4 के सिविल लाइन्स वार्ड नम्बर 47 एवं डॉक्टर विपिन बिहारी सूर वार्ड क्रमांक 64 के क्षेत्र का वार्ड 47 की पार्षद श्रीमती नीलम जगत, जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री लोकेश चंद्रवंशी, उप अभियन्ता श्री शेखर,प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र चन्द्राकर सहित सम्बंधित जोन अधिकारियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया. वार्ड क्रमांक 64 में एक पंचर दुकान में एक बड़े टायर में पानी जमा एवं भरा हुआ देखकर एमआईसी सदस्य श्री तिवारी ने तत्काल टायर से पूरा पानी खाली किया एवं पंचर दुकानदार को भविष्य में टायर में पानी भरकर नहीं रखने की कड़ी हिदायत दी. वार्ड के एक सार्वजनिक शौचालय में टंकी में पानी भरा होने पर एमआईसी सदस्य श्री तिवारी ने केयरटेकर को टंकी की तत्काल सफाई करवाने के निर्देश दिये.वार्ड 47 में सड़क मार्ग पर पानी जमा होने पर जोन 4 के स्वच्छता सर्वेक्षण प्रभारी पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्री तिवारी ने तत्काल सफाई करवाकर जमा पानी की निकासी करवाकर स्वच्छता कायम करने अधिकारियों को निर्देशित किया.

Related Articles

Back to top button