बस्तर को आर्थिक राजधानी बनाने से अनेक मुद्दों को लेकर प्रदेश स्तर पर लामबंदी

बस्तर के ज्वलंत मुद्दों पर अब मिलेगा प्रदेश के वरिष्ठ नेता धर्मजीत सिंह का साथ

छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे के साथ बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा का नारा बदलते बस्तर की हुंकार,हमारा विकास ,हमारा अधिकार
जगदलपुर।बस्तर को उप आर्थिक राजधानी बनाने ,पॉसपोर्ट कार्यलय खुलवाने,17 हजार बस्तर सम्भागीय रिक्त सरकारी नोकरियो पर तत्काल भर्ती ,किसानों को खाद की किल्लत,शिक्षा व स्वस्थ्य हेतु बेहतर सुविधाओ व बस्तर में कार्यरत निजी कंपनियों में स्थानीय बेरोजगारों को 100 प्रतिशत आरक्षण,बस्तर मेडिकल कॉलेज में 10 सीट बस्तर के लिए आरक्षित किये जाने की अनिवार्यता जैसी ज्वलन्त मूद्दो पर बस्तर वासियों की मांग के सयुक्त संघर्ष करने व समर्थन एवं अपनी आवाज विधानसभा में देने की मांग को लेकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जगदलपुर अध्यक्ष व बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य सयोंजक नवनीत चाँद ने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के विधानसभा नेता प्रतिपक्ष लोरमी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक धर्मजीत सिंह से मुलाकात कर बस्तर वासियों मुख्य व ज्वलंत मुद्दों पर सरकार पर मांग पूरी करवाने हेतु दबाव बनाने हेतु सदन व सड़क पर सयुक्त संघर्स हेतु निवेदन किया गया जिसे लेकर जारी विज्ञप्ति में नवनीत ने बताया कि इसे माननीय विधयाक ने सहर्ष स्वीकार किया है।



