छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष बने प्रफुल्ल


महासमुंद। छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ के जिलाध्यक्ष के पद पर प्रफुल्ल कुमार दुबे का मनोनयन किया गया है। उनकी नियुक्ति का निर्णय महासंघ की केंद्रीय पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक में लिया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अनिल चंद्राकर व महासचिव खोमेश साहू ने छग योग शिक्षक महासंघ का विस्तार करते हुए महासमुंद जिलाध्यक्ष पद पर योग के प्रति समर्पण, सामाजिक कार्यकुशलता व प्रतिभा को देखते हुए महासमुंद निवासी प्रफुल्ल कुमार दुबे का मनोनयन किया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि महासंघ की गरिमा व अनुशासन को बनाए रखते हुए महासंघ के विस्तार एवं योग योग्यताधारियों के हितों में कार्य करेंगे। नवनियुक्ति जिलाध्यक्ष श्री दुबे अपनी नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ योग शिक्षक महासंघ के अध्यक्ष अनिल चंद्राकर व महासचिव खोमेश साहू सहित अन्य पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उस पर वे खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेंगे।
00000000000000

Related Articles

Back to top button