शिल्पा बोलीं क्राइम ब्रांच से- इरोटिक फिल्में बनाते थे राज, पॉर्न नहीं


बिज़नेसमैन राज कुंद्रा पॉर्नोग्राफिक कॉन्टेंट बनवाने और उसे ऐप के माध्यम से प्रसारित करवाने के मामले में गिरफ्तार हैं. राज एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति हैं. और इस नाते 23 जुलाई को क्राइम ब्रांच की टीम ने शिल्पा से भी पूछताछ की. देर शाम राज कुंद्रा को लेकर टीम उनके और शिल्पा के घर पहुंची और करीब 6 घंटे तक दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गई.

इंडिया टुडे की ख़बर के मुताबिक कुछ सवालों पर मुख्य तौर पर क्राइम ब्रांच का फोकस रहा. जैसे कि –

# क्या शिल्पा को इस बात की जानकारी थी कि उनके पति पॉर्नोग्राफिक कॉन्टेंट के प्रोडक्शन और डिस्ट्रिब्यूशन का काम कर रहे हैं.

राज कुंद्रा की कंपनी वियान से शिल्पा ने 2020 में इस्तीफा क्यों दे दिया था?

# राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद उनके ऑफिस सर्वर से काफी डेटा डिलीट किया गया था. उसके संबंध में जानकारी. किसने डिलीट किया, डेटा में क्या था वगैरह?

# शिल्पा के बैंक अकाउंट्स की जानकारियां.

इन पर शिल्पा के क्या जवाब रहे, इसकी जानकारियां भी धीरे-धीरे सामने आ रही हैं. ANI के मुताबिक शिल्पा शेट्टी ने क्राइम ब्रांच की टीम के सामने कहा –

राज की रिमांड बढ़ी

इस बीच 23 जुलाई को राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत की मियाद पूरी होने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें दोबारा मैजिस्ट्रेट के सामने पेश किया. पुलिस ने कोर्ट से कहा कि वो आगे की जांच के लिए राज को एक हफ्ते और कस्टडी में रखना चाहती है. पुलिस ने ये भी बताया कि उन्हें संदेह है कि राज पॉर्नोग्राफी से कमाए गए पैसों का इस्तेमाल दूसरी अवैध गतिविधियों में करते थे. इन दलीलों को सुनने को बाद कोर्ट ने राज कुंद्रा को 27 जुलाई तक के लिए दोबारा पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

इंडिया टुडे को इस मामले में ‘मर्करी इंटरनेशनल’ नाम की एक कंपनी के बारे में पता चला है. ये कंपनी क्रिकेट मैचों पर सट्टा लगाने का काम करती है. बताया गया है कि इस कंपनी के खाते से काफी रकम राज कुंद्रा के खाते में ट्रांसफर की गई है. अब पुलिस ये जांच कर रही है कि क्या पॉर्नोग्राफी से कमाया गया पैसा राज कुंद्रा सट्टेबाजी में भी लगा रहे थे. रिपोर्टों के मुताबिक, राज के यस बैंक अकाउंट और यूनाइटेड बैंक ऑफ अफ्रीका के बीच पैसों का कुछ लेन-देन हुआ है. पुलिस को लगता है कि राज इन पैसों का इस्तेमाल सट्टेबाजी के लिए करते थे. इसलिए जांच टीम उनके दोनों अकाउंट्स और उससे हुए ट्रांजैक्शन की छानबीन करना चाहती है.

Related Articles

Back to top button