आदेश्वर एकेडमी में 9 वीं के छात्र की हत्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट में है इंटरनल इंजर्ड बावजूद धारा 306 का है , – जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी ने कहा..पीड़ित को मिले न्याय


जगदलपुर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे पार्टी के प्रदेश सयुंक्त महासचिव नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा की पूर्व में 2 साल पहले 9 वीं कक्षा का छात्र जगदलपुर के आदेश्वर अकेडमी में पड़ता था ! वहां उसकी मौत हो गई थी ! जो 2020 के दिसम्बर माह का मामला है और आज 2021 में पीड़ित द्वारा भटकने के बाद हुआ एफ.आई.आर लोकतंत्र में न्याय के लिए आज 21 वीं सदी में भी भटकना बस्तर पुलिस के लिए बेहद शर्मनाक बात है !
मामले में मृत बच्चे के पोस्टमार्डम रिपोर्ट अनुसार बॉडी में इंटरनल इंजर्ड अन्दुरुनी चोटें पाई गई है बावजूद एफ आई आर में धारा 306 आखिर ऐसा कैसा बस्तर पुलिस कर सकती है जनता कांग्रेस का कहना है कि मामले को लेकर जाएंगे और हाई कोर्ट पीड़ित को दिलाएंगे न्याय !
*छात्र की मां ने स्कूल प्रबंधन, हॉस्टल के वार्डन और एक शिक्षक पर उनके बेटे की हत्या का आरोप लगाया है. कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के जुर्म में शिक्षक और हॉस्टल वार्डन के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बावजूद इसके आज इस मामले को 2 साल बीतने को है बावजूद, पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. साथ ही अब तक स्कूल प्रबंधन पर भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है
आने वाले समय में बस्तर पुलिस जल्द से जल पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार धारा कन्वर्ट नहीं किये और आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल नहीं भेजें तो होगा उग्रआन्दोलन खटखटाएंगे न्यालय का दरवाजा विवेचना अधिकारी भी है शक के दायरे पर ।



