उत्तराखंड में कांग्रेस से हरीश रावत सीएम पद का चेहरा, गणेश गोदियाल बने प्रदेश अध्यक्ष

पंजाब के बाद उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने अंदरूनी कलह को दूर करते हुए सियासी संकट का समाधान निकाल लिया। इसके तहत हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की बात तय हो गई। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद गणेश गोदयाल सौंपा गया। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है
कांग्रेस ने इस तरह निकाला समाधान
गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी पंजाब की तरह अंदरूनी कलह छिड़ी हुई थी। इसे दूर करने के लिए कांग्रेस ने यहां भी पंजाब वाला फॉर्मूला आजमाया। इसके तहत उत्तराखंड में भी चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। यह जिम्मेदारी प्रोफेसर जीत राम, भुवन कापड़ी, तिलक राज बेहड और रंजीत रावत को सौंपी गई है।