कांग्रेस ने किया मशाल जलाकर बढ़ती महंगाई पर मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

देश मे लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर काँग्रेस पार्टी के देशव्यापी प्रदर्शन के अंतर्गत रायपुर शहर जिला काँग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री मोहम्मद सिद्दीक के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ मशाल जुलूस आयोजित कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया !!

मोहम्मद सिद्दीक ने कहा देश मे मोदी सरकार ने जरूरत के सामानों पर महंगाई की आग लगा रखी है जनता महंगाई से बहुत ज्यादा परेशान है इसी लिए मोदी सरकार के खिलाफ आग जलाकर प्रदर्शन किया गया है ताकि मोदी सरकार को देश मे हर तरफ लगी महंगाई की आग दिखाई पड़े प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ,प्रदेश सचिव शारिक रईस खान,ब्लॉक अध्यक्ष नवीन चंद्राकर ,वार्ड अध्यक्ष जावेद दद्दा , कमलेश नाथवानी,सागर वकड़े,NSUI से रिजवान खान,जावेद नकवी,शुभम निर्मलकर, अफजल जोया, जैद,आनंद पांचाल , राजा भट्टर बबलू,सोहेल,सरफराज, हस्सान,सोमेश बघेल, आकाश रंगा सहित कई कांग्रेसजन शामिल हुए

Related Articles

Back to top button