शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी, अश्लील फिल्में बनाने का आरोप


बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज पर अश्लील फिल्म बनाने और उन्हें कुछ ऐप पर दिखाने का आरोप है। खबरों की मानें तो हाल ही में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने पूछताछ के लिए बुलाया था। क्राइम ब्रांच ने काफी घंटों तक राज कुंद्रा से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार किया है। बता दें कि फरवरी 2021 में राज कुंद्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई थी।



