राजधानी के SBI एटीएम से डेढ़ लाख की चोरी, बदमाशों ने मशीन से छेड़छाड़ कर किया पार

रायपुर, पुलिस आरोपियों को पकड़ने सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। फिलहाल पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। राजधानी से एटीएम मशीन से छेड़छाड़ कर रुपए निकालने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने 177500 रुपए चोरी कर लिए। मामले की रिपोर्ट कबीरनगर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात आरोपियों ने 16 जुलाई को हीरापुर एसबीआई एटीएम में जाकर एटीएम मशीन में छेड़खानी कर उसमें रखे 177500 रुपए चोरी कर फरार हो गए।



