बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा ने जगदलपुर विधानसभा कार्यकारणी की घोषित-नवनीत चाँद

जगदलपुर नगर मंडल की कमान शोभा गंगोत्रे को तो, वही जगदलपुर ग्रामीण क्षेत्र में 4 मंडल अध्यक्ष की हुई नियुक्ति-मुक्तिमोर्चा

जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्यसयोजक नवनीत चाँद ने बयान जारी करते हुए कहा,बस्तर के प्रत्येक वर्ग की समस्याओं के समाधान हेतु,संघर्स ही एक मात्र लक्ष्य को उद्देश्य बना ,बस्तर के वास्तविक विकास व अधिकार ,रोजगार हेतु 28 फरवरी वर्ष 2020 को इस मंच का गठन किया गया ,बस्तर वाशियो के जन आशीर्वाद के चलते आज इस संघटन ने सम्भाग के 4 जिलों तक अपने विस्तारीकरण को प्राप्त किया है। जिसके अंतर्गत बस्तर जिला अध्यक्ष भरत कश्यप के नेतृत्व में आज जगदलपुर विधनसभा के अंतर्गत जगदलपुर नगर मंडल की कार्यकारिणी व ग्रामीण ब्लाक के अंतर्गत 4 मंडल के अध्यक्ष की नियुक्ति प्रदाय कर मुक्तिमोर्चा का प्रथम चरण में संघटन विस्तारित किया गया है। नवनीत चाँद ने बयान में आगे कहा कि,मुक्तिमोर्चा का जगदलपुर विधानसभा के संघटन विस्तारीकरण का उद्देश्य विधानसभा के प्रत्येक वार्ड व ग्राम पंचायतों में निवासरत सभी वर्ग के लोगो के लोक हित ,अधिकार ,विकास व रोजगार एवं उनके समस्याओं के समाधान हेतु संघर्स कर सरकार व स्थानीय जिमेदारो व जनप्रतिनिधियों से सवाल कर उनकी जिमेदारी को पूरा करवाने हेतु कार्य करना है। सभी चयनित पदाधिकारीयो से बस्तर के लाभ प्रति संकल्पित होते हुए कार्य करने के विश्वास के साथ उनके उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनके बूथ स्तर तक संघटन को मजबूत करने की जिमेदारी दी गई है।*

Related Articles

Back to top button