सोशल मीडिया:इमरान हाशमी हुए शर्टलेस , बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर प्रशंसक हुए हैरान


इमरान हाश्मी ने शुरुआत से ही फिल्म जगत में अपनी फिल्मों के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। जब इमरान इस इंडस्ट्री में आए थें तो उन्हें लोग सीरियल किसर के नाम से बुलाते थें। उनकी इस इमेज ने काफी समय तक उनका पीछा नहीं छोड़ा। इमरान हाश्मी ने अपने करियर में मर्डर, राज, गैंगस्टर, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई जैसी कई फिल्मों में काम किया। बीतते वक्त के साथ इमरान ने कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया।लोगों ने शुरुआत में तो उन्हें एक्शन और अलग तरह की शैली में स्वीकार नहीं किया। लेकिन धीरे-धीरे इमरान की सीरियल किसर की छवि बिलकुल मिट गई और आज वो कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम कर रहें हैं।
अब हाल ही में इमरान हाश्मी ने कुछ ऐसा किया है जिससे प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें। इमरान हाश्मी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। जिसमें उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन साफ-साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में इमरान शर्टलेस हैं और अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहें हैं। 42 वर्षीय अभिनेता की इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसक उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।
तस्वीर साझा करते हुए इमरान ने लिखा ये कैप्शन
इस तस्वीर में इमरान हाश्मी जिम में खड़े हैं। उन्होंने सिर पर कपड़ा बांधा हुआ है और साथ ही मास्क लगाया हुआ है। इस तस्वीर में उनके एब्स और टोंड बॉडी नजर आ रही है। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इमरान हाशमी ने कैप्शन में लिखा,’ये तो बस शुरुआत है।’ इमरान हाश्मी के इस नए अवतार से प्रशंसक काफी हैरान हो गए हैं। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि इमरान हाश्मी ने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की हो या शर्टलेस फोटो साझा की हो। इमरान के इस लुक से प्रशंसक काफी इंप्रेस हैं। कमेंट बॉक्स में लोग इस अभिनेता की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।
प्रशंसकों का अंदाजा, टाइगर 3 की तैयारी कर रहें हैं इमरान
इमरान हाश्मी की इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसक ये अंदाजा लगा रहें हैं कि वो टाइगर 3 की तैयारी कर रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाश्मी सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3’में नजर आएंगे। खबर है कि इस फिल्म में वह अहम् भूमिका में दिख सकते हैं। ये पहली बार होगा जब इमरान हाश्मी सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। एक मीडिया बातचीत में इमरान हाश्मी ने कहा था कि वो सलमान खान के साथ काम करना चाहेंगे। वो एक फ्रेंचाइजी से जुड़ना पसंद करेंगे।



