ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर की टीम ने प्रकाश इंडस्ट्रीज, गोगांव में ’25 पीपल’ के पौधे का किया वृक्षारोपण



.
आज दिनांक 10 जुलाई, 2021 को ग्रीन आर्मी ऑफ रायपुर की टीम ने इंडस्ट्रियल एरिया, ‘प्रकाश इंडस्ट्रीज’ गोगांव में प्रथम चरण में ’25 पीपल’ के पौधों का विधिवत पूजा – अर्चना कर वृक्षारोपण किया गया। यहां पर 1200 अन्य पौधे का वृक्षारोपण भी किया जाएगा ।
‘प्रकाश इंडस्ट्रीज’ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ‘श्री रविंद्र सिंह जी’ ने बताया कि ग्रीन आर्मी की टीम विगत 3 वर्षों से प्रकाश इंडस्ट्रीज के कैंपस में वृक्षारोपण करते आ रही है, ग्रीन आर्मी की टीम द्वारा पूर्व में लगाए गए 3000 से अधिक पौधे अभी भी सुरक्षित है, एवं इसकी देखरेख व संरक्षण के लिए वहां पर पूर्ण प्रबंध किए हुए हैं ।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एन आर नायडू (संरक्षक), मोहन वार्ल्यानी (ग्रीन विंग चेयरमैन), अमिताभ दुबे संस्थापक – ग्रीन आर्मी, हरदीप कौर (ब्राउन विंग चेयर पर्सन), विद्या सेन, ग्रीन आर्मी जोन प्रेसिडेंट – इंडस्ट्रियल एरिया जीतू शर्मा, गुरदीप सिंह भामरा जोन सचिव, अरुण सिंह, पंडित विनीत शर्मा, अविचल दुबे एवं ग्रीन आर्मी की टीम उपस्थित थे।
इस अवसर पर संस्थापक अमिताभ दुबे ने बताया कि हमारा उद्देश्य वृक्षारोपण कर रायपुर शहर को हरा-भरा बनाना है, ग्रीन आर्मी परिवार का वृक्षारोपण का कार्य आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
.

Related Articles

Back to top button