पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने अमृत मिशन योजना के अधिकारीयों को साथ लेकर पूरे वार्ड का किया निरिक्षण




रायपुर।पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड में अमृत मिशन योजना के कार्यपालन में हो रही दिक़्क़तों के समाधान के लिये वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने अमृत मिशन योजना के अधिकारीयों को साथ लेकर पूरे वार्ड का निरीक्षण किया।
किस गली में पैच नहीं भरा गया है, किस गली में पाईपलाइन नहीं पहुँचा है, इस वस्तुस्थिति का जायज़ा लेने आकाश तिवारी अमृत मिशन के अधिकारियों के साथ गली-गली घूमते रहे। ग्राउंड सर्वे में अंशुल शर्मा (सहायक अभियंता),
अनुराग पाटकर (उप अभियंता), सौरभ (IHP), भानु (PDMC), राहुल (IHP)
प्रकाश घुडे (कार्यसहायक) उपस्थित थे।
समस्याओं को पाइंट-टू-पाइंट नोट कराकर अधिकारियों को चेतावनी देते हुए आकाश तिवारी ने कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। तत्काल जनता को हो रही समस्याओं को दुरुस्त न किया गया, तो अधिकारियों को इसका परिणाम भुगतना होगा।
अमृत मिशन के अधिकारियों ने आकाश तिवारी को आश्वासन दिया कि शीघ्रातिशीघ्र समस्याओं का समाधान किया जायेगा।



