रायपुर सांसद सुनील सोनी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव – लोगों से की ये अपील

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।अब रायपुर लोकसभा सांसद सुनील सोनी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए है हैं।

 

उन्होंने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर खुद इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा- “मैने कोरोना टेस्ट कराया पॉजिटिव आया है , मेरे संपर्क में जो आए है , कृपया अपना ध्यान रखिए । सुनील सोनी, सांसद”

 

प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 160396 हो गई है।इनमें से 132168 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और 26750 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।प्रदेश में 1478 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button