अखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ के महिला प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया

प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गुरु सौरभ साहेब ने बबीता बादल भारद्वाज को महिला प्रकोष्ठ के रायपुर जिला प्रभारी नियुक्त किया

रायपुर। अखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ गुरु सौरभ साहेब जी ने महिला प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। अखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष समाज के आन बान शान, आदेशक, निर्देशक मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत, धर्मरक्षक, जगतसम्राट, धर्मगुरु, राजागुरु, गुरुबालकदास साहेब जी व
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय सतनाम सेना  गुरुमाता प्रवीण माता जी, अखिल भारतीय सतनाम सेना के प्रदेश अध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब जी की अनुसंशा पर नियुक्ति की गई है।
जिसमें श्रीमती बबीता बादल भारद्वाज को महिला प्रकोष्ठ के रायपुर जिला प्रभारी नियुक्त किया गया।
ज्ञात हो कि बबीता भारद्वाज प्रदेश मिडिया प्रभारी बादल भारद्वाज की धर्मपत्नी है।

श्रीमती बबीता बादल भारद्वाज को महिला प्रकोष्ठ के जिला रायपुर प्रभारी नियुक्त होने पर सतनाम सेना के जिला अध्यक्ष ( युवा प्रकोष्ठ ) एवं जनपद सदस्य देवराज जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य माखन कुर्रे, जनपद सदस्य मधु विकास टंडन, कयाबांधा सरपंच छन्नू कोसले, सतनाम सेना जिला प्रभारी नोहर घृतलहरे, सतनाम सेना प्रदेश मीडिया प्रभारी बलराम सोनवानी, रायपुर शहर अध्यक्ष देव दिवान कुर्रे, आरंग ब्लॉक अध्यक्ष गोलू देवान, बृजेश देवान, रायपुर शहर सचिव मनसूक सतनामी सतनाम सेना अभनपुर अध्यक्ष दीपक कोसरिया, अखाड़ा जिला अध्यक्ष तामेश सतनामी, प्रमोद कुर्रे, नरेंद्र कुर्रे, समस्त जनप्रतिनिधि व प्रदेश मिडिया प्रभारी युवा प्रकोष्ठ ने बधाई दिया गया।

Related Articles

Back to top button