बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में हो रही भारी वृद्धि के ख़िलाफ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग का हल्ला बोल प्रदर्शन

जब से मोदी सरकार केंद्र की सत्ता में आई है देश में महंगाई से हाहाकार है, और तेल के दामो में वृद्धि, आर्थिक मंदी, बेरोज़गारी से देश की जनता परेशान हैं:- सैय्यद इम्तियाज़ हैदर (चेयरमैन)

पेट्रोल डीज़ल की क़ीमत ऐतिहासिक स्तर ₹100 पार करने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश अल्पसंख्यक विभाग का मोदी सरकार की नीतियों महंगे ईंधन व महंगाई को लेकर विरोध प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों में हो रही भारी वृद्धि के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने चेयरमैन सैयद इम्तियाज हैदर के नेतृत्व में हल्ला बोल प्रदर्शन किया गया जिसमें रायपुर नगर निगम के सभापति श्री प्रमोद दुबे व प्रदेश सचिव राजेश चौबे जी भी शामिल हुए।
कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने आज राजधानी रायपुर स्थित पेट्रोल पंप पर बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में वृद्धि के ख़िलाफ़ थाली-ताली, शंख, घंटी बजाकर और मोदी विरोधी नारों के साथ विरोध जताया, इस विरोध प्रदर्शन में अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सैय्यद इम्तियाज़ हैदर जी, उपाध्यक्ष अरशद खान, प्रभारी महामंत्री मोहम्मद सरोश, शहर अध्यक्ष परवेज़ अहमद, ग्रामीण अध्यक्ष रिज़वान हमीदी, हैदर अली, सज्जाद मेमन, हजरुन बानो, तरन्नुम बानो, नूरजहाँ बानो, इमरान खान, अशफ़ाक अहमद, मो. कलाम, सैय्यद हुसैन, अकील हैदर, शब्बीर खान, मोहम्मद हबीब, दीपेन जोसफ, वसी हैदर, परवेज़ खान, वक़ील रिज़वी, साजिद खान, रमीज़ अशरफ़, नदीम सलाट, मो. तौफ़ीक़, इमरान खान, तफ्फाज़ुल, सिकंदर अली, शादमान, शारिक अब्बासी, ज़िया अहमद, ऐजाज़ अहमद, समेत प्रदेश एवं शहर/ग्रामीण जिला कार्यकारिणी के सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button