अभिनेता दिलीप कुमार के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर, शाम 5 बजे किया जाएगा सुपुर्दे खाक

नई दिल्ली: हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के चलते आज उनका निधन हो गया है. पिछले काफी समय से दिलीप कुमार को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी, जिसकी वजह से उन्हें बार-बार अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा था. बीते 30 जून को दिलीप कुमार को हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

दिलीप कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया है। एक ट्वीट में मोदी ने कहा, “दिलीप कुमार जी को एक सिनेमाई लीजेंड के रूप में याद किया जाएगा। उन्‍हें असामान्‍य प्रतिभा मिली थी, जिसकी वजह से उन्‍होंने कई पीढ़‍ियों के दर्शकों को रोमांचित किया। उनका जाना हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक क्षति है। उनके परिवार, दोस्तों और असंख्य प्रशंसकों के प्रति संवेदना।” पीएम मोदी ने कुमार की पत्‍नी सायरा बानो से फोन पर बात की और उन्‍हें ढांढस बंधाया।

Related Articles

Back to top button