लद्दाख और कश्मीर को जो भारत का अंग नहीं मानता ऐसे व्यक्ति पुष्कर सिंह धामी को भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया-विकास उपाध्याय

Spread the love

उत्तराखंड में भाजपा के पास CM का कोई चेहरा नहीं साबित हो गया-विकास उपाध्याय

रायपुर। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विकास उपाध्याय ने आज फिर से एक बार अपनी बात को दोहराया और कहा,उत्तराखंड में भाजपा के पास ऐसा एक भी निर्विवाद नेता नहीं जो CM का चेहरा बन सके। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पाकिस्तान समर्थक धामी जैसे व्यक्ति को CM घोषित कर भारतीयों का अपमान किया है, उन्होंने कहा,जो कभी ट्वीट कर देश के नक्शे में लद्दाख और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके को भारत के नक्शे से अलग हटा कर देश हित के विरुद्ध अपनी छवि प्रदर्शित किया आज वह मुख्यमंत्री बन गया।भाजपा का यही चरित्र है।

विकास उपाध्याय ने उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को लेकर बड़ा खुलासा कर कहा,धामी ने 2015 में एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने अखंड भारत का नक्शा शेयर किया था, लेकिन इस नक्शे में लद्दाख और पाकिस्तान के कब्जे वाले इलाके नहीं थे। इस तरह से धामी ने पाकिस्तान का समर्थन कर देश के लोगों को ही चुनौती दे डाली थी कि भारत के जिस अभिन्न अंग के लिए हमारी सेना लड़ाइयां लड़ रही है वह हमारी जमीं नहीं है। विकास उपाध्याय ने सवाल किया कि भाजपा ऐसे मानसिकता के व्यक्ति को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बना कर आखिर क्या संदेश देना चाहती है? देश को बताना चाहिए।

विकास उपाध्याय ने कहा,भाजपा विवादित व्यक्ति को किसी राज्य का बागडोर सौंप पर साबित कर दिया है कि उसके पास उत्तराखंड में CM के चेहरा का कोई व्यक्ति नहीं बचा है।उन्होंने कहा,भारत के नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को नहीं दिखाना देश द्रोह की श्रेणी में आता है।ऐसी गलती पर ट्विटर के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ है। ट्विटर ने अपनी वेबसाइट पर दिखाए गए नक्शे में केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत से अलग दिखाया था। वहीं भाजपा इस मानसिकता के व्यक्ति को मुख्यमंत्री का तोहफा दे कर उत्तराखंड ही नहीं पूरे देश का अपमान कर रही है।

प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक….
रायपुर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button