स्वास्थ्य अधिकारी के साथ डेंगू सुरक्षा को लेकर एम आई सी सदस्य आकाश तिवारी और सुपर थर्टी टीम ने वार्ड में जगरूकता अभियान प्रारंभ किया

रायपुर।छत्तीसगढ़ में आगामी बारिश को ध्यान में रखते हुए नगर निगम रायपुर के द्वारा डेंगू नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है।
पं. रविशंकर शुक्ल वार्ड के पार्षद एवं एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने अपने वार्ड में इस अभियान को गति प्रदान करते हुए आज यादव पारा में डोर-टू-डोर जाकर लोगों को जागरूक किया।

आकाश तिवारी ने न केवल मोहल्लावासीयों को डेंगू की जानकारी दी, साथ ही उनके घर का निरीक्षण कर जमा पानी को साफ़ कराया। कई घरों में कूलर में जमा पानी को आकाश तिवारी ने स्वयं ख़ाली किया। साथ ही परिवारजनों को क्लोरिन टेबलेट वितरित किया गया।

इस अभियान में निगम के उपमुख्य स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही, ज़ोन 4 के स्वास्थ्य अधिकारी श्रीवास्तव जी एवं ज़ोन स्वास्थ्य अमला मौजूद था।

पार्षद आकाश तिवारी ने बताया कि हर वर्ष डेंगू से कई जान चली जाती है। लोगों को जानकारी रहे और वे अपनें घरों में कहीं भी पानी जमा होने न दें, तो डेंगू मच्छर पैदा ही नहीं होंगे।ऐसा करके कई जानें बचायी जा सकती है।

आकाश तिवारी ने कहा कि वे और उनकी टीम सुपर 30 आगामी बारिश में पूरे माह भर इस अभियान को चलायेगी, और वार्ड को डेंगू मुक्त वार्ड बनाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button